दिल्‍ली पुलिस के हेड कांस्‍टेबल ने खुद को गोली मार कर की आत्‍महत्‍या, दूसरे ने विजय चौक पर लगाई स्‍वयं को आग

दिल्‍ली के इजराइल एंबेसी में तैनात दिल्‍ली पुलिस के एक हेउ कांस्‍टेबल ने खुद को गोली मार कर आत्‍महत्‍या कर ली, वहीं दिल्‍ली के विजय नगर में एक कांस्‍टेबल ने खुद को आग लगा ली ।

delhi

दिल्‍ली में बुधवार को पुलिस से दो दुखी कर देने वाली घटना सामने आई है। दिल्‍ली पुलिस के दो कांस्‍टेबल के दो अलग- अलग जगहों पर आत्‍हत्‍या करने की खबर आई है। जिसमें से एक हेड कांस्‍टेबल ने दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार स्थित इस्राइल दूतावास आवासीय परिसर में तैनात था जिसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वहीं दूसरे कांस्‍टेबल कुलदीप ने विजय चौक के पास खुद को आग लगा ली।

वसंत विहार स्थित इस्राइल दूतावास आवासीय परिसर में जिस हेड कांस्‍टेबल ने खुद को गोली मारी उस जगह से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को इस केस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हड कांस्‍टेबल ने घरेलू कारणों से आत्महत्या की है। दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

खुद को अपनी ही सर्विस पिस्‍टल से गोली मारने वाला ये दिल्‍ली पुलिस का कांस्‍टेबल अशोक कुमार था। पुलिस ने कहा उसने क्‍यों स्‍वयं को गोली मारी इसका सही पता केस की पूरी पड़ताल होने के बाद ही पता चलेगी।

वहीं कांस्‍टेबल कुलदीप ने विजय चौक के पास खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया, इसके बाद उसे घायल अस्‍पताल में पहुंचाया गया। उसके गले और सीने पर जलने के निशान थे। बताया जा रहा है कि कुलदीप मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि उसके शरीर में आग क्‍यों लगाई इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों के बयान के अनुसार अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+