Delhi Police के कॉस्‍टेबल पर मोबाइल चोर बार-बार घोपता रहा छुरा, तमाशा देखते रहे लोग, किसी ने नहीं बचाया

दिल्‍ली पुलिस के कॉस्‍टेबल शंभू दयाल पर मोबाइल चोर ने छुरे से हमला किया था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें नजर आ रहा है कि कॉस्‍टेबल को बार-बार चोर चाकू घाेंप रहा था तब सब तमाशबीन बने हुए थे किसी ने मदद नहीं की

Delhi Crime

Delhi Crime: देश की राजधानी में पिछले दिनों क्राइम की ऐसी घटनाएं हुई है, जिसे सुन कर लोगों की रूंह कांप उठी। अपराधियों को दिल्‍ली पुलिस तक का खौफ नहीं है। दिल्‍ली पुलिस का ऐसा ही एक भयावह वीडियो सामने आया है जिसमें मोबाइल चोरी के बाद पकड़े गए चोर ने पकड़े जाने से बचने के लिए पुलिसकर्मी के चाकू से बार-बार घोंपा, और वहां आस-पास खड़े लोग तमाशा देखते रहे किसी ने भी पुलिस कान्‍स्‍टेबल को चोर के वार से बचाने की कोशिश नहीं की। ये पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

चोर ने बार-बार छुरा घोंपा, तमाशबीन बने रहे लोग

सीसीटीवी फुटेज वीडियो में 57 वर्षीय शंभु दयाल ने जब मोबाइल चोर को पकड़ा तो उस चोर ने लोगों के सामने कॉन्‍टेबल पर बार-बार छुरा घोंपते हुए दिखाया गया है, वहीं बड़ी संख्‍या में लोग खड़े तमाशा देख रहे है लेकिन कोई भी पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल को बचाने के लिए आगे नहीं आया, सब चुप-चाप तमाशबीन बने रहे।

पुलिसकर्मी को 12 बार चाकू मारा

बता दें 4 जनवरी की ये घटना है जिसमें मोबाइल फोन चोरी करते हुए पकड़े गए चोर ने दिल्ली के एक पुलिसकर्मी को 12 बार चाकू मारा और भीड़ हमलावर को रोकने या किसी और पुलिस वाले को उसे बचाने के लिए बुलाया तक नहीं केवल एक दूरी बनाकर खड़ी देखती रही। कई बार चाकू घोंपे के चार दिन बाद रविवार को 57 वर्षीय कांस्टेबल शंभू दयाल की मौत हो गई।

दिल्ली में मायापुरी की झुग्गियों से पकड़ा था

भयावह वीडियो में शंभू दयाल को बार-बार चाकू मारते हुए दिखाया गया है, जिसे बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित दूरी से देखते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में कथित चोर अनीश राज पुलिसकर्मी के साथ चलता हुआ नजर आ रही है, जिसे उसने पश्चिमी दिल्ली में मायापुरी की झुग्गियों से पकड़ा था।

पकड़ कर थाने ले जाते हुए अनीश ने कॉन्‍टेबल की पीठ में घोंपा छुरा

एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अनीश ने उसके पति का फोन चुरा लिया और उन्हें धमकी दी है। जब शंभू दयाल मौके पर पहुंचे तो महिला ने अनीश की ओर इशारा किया। पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर उसके पास चोरी का फोन पाया। जैसे ही अनीश को थाने कॉस्‍टेबल ले जा रहा था, उसने अपने कपड़ों में छुपा चाकू निकाला और पुलिसकर्मी की पीठ में घोंप दिया।

शंभु दयाल की गर्दन, छाती और पेट पर चाकू से किया वार

वीडियो में अनीश नाम का ये मोबाइल चोर कॉन्‍स्‍टेबल शंभु दयाल की गर्दन, छाती और पेट पर चाकू से बार-बार हमला करता हुआ नजर आ रहा है। कॉन्स्टेबल उससे लड़ता है और चोर को धक्‍का देता है, तो वो गिर जाता है और फिर भाग जाता है। इसके बाद भीड़ उसका पीछा करती है वहीं एक अन्य पुलिसकर्मी ने अनीश को पकड़ लिया और उसे अरेस्‍ट कर लिया। वहीं दर्द से कराहते दिखे घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चार दिन बाद उनकी मौत हो गई।

Recommended Video

    Lucknow में Pubg Game के लिए मां को मारी 6 गोलियां, 3 दिन तक घर में रखा शव | वनइंडिया हिंदी | *News


    केजरीवाल सरकार मृतक कॉस्‍टेबल के परिवार को देगी 1 करोड़ रुपये

    राजस्‍थान के सीकर के रहने वाले शंभू दयाल, के तीन बच्‍चे हैं जिसमें एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं। 57 वर्षीय कांस्टेबल शंभू दयाल के परिवार को दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1 करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की है।

    केजरीवाल ने ट्विटर पर पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा-

    जनता की रक्षा करते हुए एएसआई शंभू जी ने अपनी जान की भी परवाह नहीं की, वह शहीद हो गए। हमें उन पर गर्व है। उनके जीवन का कोई मूल्य नहीं है, लेकिन उनके सम्मान में हम एक करोड़ रुपये का मानदेय उनके परिवार को देंगे।" वहीं दिल्ली पुलिस ने शंभू दयाल को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए चोर को भागने नहीं देने के लिए कॉन्‍स्‍टेबल की प्रशंसा की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+