अगर करते हैं दिल्ली मेट्रो में सफर तो आ गए अच्छे दिन

delhi metro
नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन बन गई है। दिल्ली मेट्रो में रोजाना लाखों की तादात में यात्री सफर करते है। इन लाखों यात्री के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली मेट्रो के टोकन वेंडिंग मशीन से दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड रिचार्ज का न्यूनतम मूल्य घटकर एक बार फिर 100 रुपए हो गया है।

जो राशी हाल ही में बढ़ाकर 100 कर दी गई थी उसे वापस से घटाकर 100 रुपए कर दिया गया है। यह जानकारी मेट्रो प्रशासन ने दी लेकिन यदि कोई व्यक्ति कस्टमर केयर सेंटर से स्मार्ट कार्ड में पैसे रिचार्ज करवा रहा है तो उसका न्यूनतम मूल्य 200 रुपए बरकरार रहेगा।

मेट्रो स्मार्ट कार्ड रिचार्ज पर दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि मेट्रो उपभोक्ताओं से प्राप्त सुझावों के आधार पर टोकन वेंडिंग मशीनों से रिचार्ज वैल्यू 100 रुपए होगी और उसके बाद 50 रुपए से 1,000 रुपए तक का रिचार्ज हो सकेगा। गौरतलब है कि 21 मई को कुछ बदलाव पेश करने के बाद दिल्ली मेट्रो ने अपने स्मार्ट कार्ड का रिचार्ज मूल्य दोगुना कर दिया था।

मेट्रो की दलील थी कि चूंकि दिल्ली मेट्रो के अधिकांश स्मार्ट कार्ड उपयोगकर्ता नियमित यात्री हैं, और रैपिड मेट्रो व फेस तीन के नए गलियारे शुरू होने के साथ यात्रा के लिए अधिकतम किराया बढ़ जाएगा, क्योंकि यात्री अधिक दूरी तय करेंगे। ऐसे में न्यूनतम रिचार्ज सीमा बढ़ना सही फैसला है। क्योंकि उन्हें कतार में खड़ा होने और

बार-बार कार्ड रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लगभग 70 प्रतिशत यात्री स्मार्ट कार्ड उपयोगकर्ता हैं, जो अपनी सभी यात्राओं पर 10 प्रतिशत की छूट प्राप्त करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+