दिल्ली में जंग जारी, सरकारी काम ठप

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) दिल्ली में उप राज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच छिड़ी जंग का नुकासन अब दिख रहा है। यहां पर सरकारी कामकाज बंद सा हो गया है।

आईटीओ के करीब स्थित दिल्ली सरकार के मुख्यालय में अफसर और दूसरे मुलाजिम कोई काम नहीं कर रहे। सब उप राज्यपाल और मुख्यमंत्री की जंग को देख रहे हैं। अरविंद केजरीवाल अपनी बात को लेकर राष्ट्रपति प्रणव कुमार मुखर्जी से मंगलवार को मिले। उधर, जंग साहब भी गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिल चुके हैं।

क्यों विवाद

विवाद के केन्द्र में मुख्यसचिव है। केजरीवाल कह रहे हैं कि उन्हें दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग अपनी पसंद का मुख्यसचिव नहीं दे रहे। उधर, जंग कह रहे हैं दिल्ली सरकार को शंकुतला गैमलिन को दिया गया है। वे योग्य अफसर हैं। दिल्ली सरकार को उनसे कार्यकारी मुख्य सचिव के रूप में काम लेना चाहिए। उन्हें गैमलिन पर तमाम आरोप लगाने से बचना चाहिए।

कामकाज पंगु

जानकारों का कहना है कि जंग-केजरी जंग के कारण सारा सचिवालय पंगु हो गया है। कई दिनों से कोई काम नहीं हो रहा। अफसरों को आदेश नहीं मिल रहे। कुल मिलाकर बड़ी ही गड़बड़ हालत बने हुए हैं।

नहीं माने आदेश

दिल्ली विधानसभ के पूर्व सदस्य जितेन्द्र सिंह शंटी ने कहा कि ये बेहद अफसोस की बात है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के अफसरों से कहा है कि वो उप राज्यपाल के आदेशों को नहीं माने। उन्होंने कहा कि जो कुछ हो रहा है, उसका नुकसान दिल्ली की जनता को होगा। उधर, केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली कहते हैं कि दिल्ली की जनता को केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाना महंगा साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+