'हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचे', आतिशी ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ की पहली बैठक

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने अपनी कैबिनेट के साथ सोमवार को कार्यभार संभालने के बाद आज पहली बार सभी मंत्रियों, मुख्य सचिव और सभी विभागों के अधिकारियों के साथ पहली बैठक की।

इस दौरान आतिशी जी ने कहा, "दिल्ली सरकार और अफ़सर मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचे।" उनके साथ बैठक में मंत्री सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Atishi Marlena

सोमवार को कार्यभार संभाला

मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रभार ग्रहण करते हुए आतिशी ने कहा कि अगले चार महीनों तक मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर रहूंगी, लेकिन अरविंद केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठूंगी। आतिशी ने कहा कि "आज मेरे मन में भी वही व्यथा है, जैसी भगवान राम जी के वनवास जाने पर भरत जी के मन में थी। उन्होंने भगवान राम की खड़ाऊं रखकर शासन चलाया था। आगे उन्होंने कहा, भगवान राम हम सब के आदर्श हैं और अरविंद केजरीवाल जी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए दिल्लवासियों की सेवा की और मर्यादा का पालन करते हुए CM पद से इस्तीफा दे दिया।

21 सितंबर को लिया शपथ

इससे पहले, शनिवार को आतिशी ने अपने मंत्रिमंडल के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आतिशी ने अपने पास कुल 13 विभाग रखा है, जिनमें वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य, PWD बिजली मुख्य रूप से शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+