दिव्यांग महिला को गाड़ी ना बेचने पर DCW ने परिवहन विभाग को भेजा नोटिस, मिलने पहुंची स्‍वाती मालीवाल

दिव्यांग महिला को गाड़ी ना बेचने पर DCW ने परिवहन विभाग को भेजा नोटिस, मिलने पहुंची स्‍वाती मालीवाल

Delhi Commission for Women: दिल्ली महिला आयोग (DCW) अध्‍यक्ष स्‍वाती मालीवाल ने दिव्‍यांग महिला की अपील पर परिवहन विभाग को नोटिस भेजा है। इतना ही नहीं काजल नाम की इस दिव्‍यांग महिला से मिलने स्‍वाती उसके घर भी पहुंची। जहां उन्‍होंने पूरे मामले को जाना और उस महिला की टाटा विंगर खरीदने और उसमें व्हीलचेयर रैंप में फिट करवाने की इच्‍छा पूरी करवाने का बीड़ा उठाया है।

 सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित महिला ने इसलिए खटखटाया है आयोग का दरवाजा

सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित महिला ने इसलिए खटखटाया है आयोग का दरवाजा

दरअसल, काजल, जो कथित तौर पर बौद्धिक विकलांगता, सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित हैं इसके साथ-साथ चल-फिर नहीं सकती हैं, उन्‍होंने महिला आयोग में शिकायत की थी एक वाहन जो उसकी व्हीलचेयर को कैरी कर सकती है और बाजार में इस तहर की और कार उपलब्ध नहीं है जिसे वो इस उपयोग में प्रयोग कर सके।

इसलिए ये वाली कार खरीदने की जाहिर की थी इच्‍छा

इसलिए ये वाली कार खरीदने की जाहिर की थी इच्‍छा

महिला ने कहा इसलिए उसने अपने लिए Tata Winger कार खरीदने की अनुमति मांगी थी और विकलांग लोगों के लिए इसे और उसमें अधिक सुलभ बनाने के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट और अन्य सहायक सुविधाओं को जोड़कर कार में कुछ बदलाव के लिए अनुरोध किया था। लेकिन परिहन विभाग ने उसे कार खरीदने की अनुमति नहीं दी।

 स्वाति मालीवाल ने ये वीडियो शेयर कर लिखी ये पोस्‍ट

स्वाति मालीवाल ने ये वीडियो शेयर कर लिखी ये पोस्‍ट

महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने काजल और उनके परिवार के साथ उनके आवास पर बातचीत का एक वीडियो साझा किया। उन्‍होंने क्लिप के साथ लिखा "काजल से मिलने उसके घर गयी। ज़िंदगी जीना कोई उससे सीखे। वो Tata Winger गाड़ी ख़रीद उसमें लिफ़्ट लगवाके wheelchair के साथ गाड़ी में बैठकर दुनिया घूमना चाहती है। पर ट्रांसपोर्ट विभाग उसे गाड़ी ख़रीदने की अनुमति नहीं दे रहा! आज़ादी से घूमना उसक अधिकार है, हमने नोटिस जारी किया है"।

परिवहन विभाग को दिल्‍ली महिला आयोग ने भेजा नोटिस

दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने मंगलवार को परिवहन विभाग को काजल के आवेदन पर नोटिस भेजा है और दिव्‍यां महिला के आवेदन को अस्वीकार करने का कारण पूछा है और साथ ही महिला को उक्‍त वाहन खरीदने और उसमें उसकी जरूरत के अनुसार संशेधन करवाने की परमीशन देने के लिए कहा है। पैनल ने समान आवेदकों के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए विभाग के प्रयासों के बारे में भी सवाल पूछे हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+