Rajasthan Dadi viral Video : दादी की फर्राटेदार अंग्रेजी और बच्चे का गजबन पानी ने चाली गाना वायरल

नई दिल्ली। फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर और टिक टॉक के जमाने में लोग रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन रहे हैं। बच्चे हो या बुजुर्ग हर कोई अपने किसी खास वीडियो की वजह से वायरल हो रहा है। फरवरी 2020 बीतते-बीतते ऐसे ही दो शख्स वायरल हुए हैं। इनमें एक ग्रामीण बुजुर्ग महिला है तो दूसरा स्कूली बच्चा। महिला फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर हर किसी को प्रभावित कर रही है, वहीं बच्चे का गजबन सॉन्ग लोगों को खास पसंद आ रहा है।

 बच्चे ने गाया सपना चौधरी का गाना

बच्चे ने गाया सपना चौधरी का गाना

बता दें कि करीब आठ साल का यह बच्चा स्कूल में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का गजबन पानी ने चाली गाना गा रहा है। खास बात यह है कि बच्चा गजबन पानी ने चाली गाने के बोल तो सही बोल रहा है, मगर गाने की धुन स्कूल की प्रार्थना की तरह बोल रहा है। यहीं नहीं बल्कि बच्चा गाने को अपनी ही धुन में जोर लगाकर गा रहा है। गाना गाने का बच्चा का यह अंदाज लोगों को खास रात आ रहा है।

 कोई राजस्थान का बता रहा तो कोई हरियाणा का

कोई राजस्थान का बता रहा तो कोई हरियाणा का

सपना चौधरी का गाना गजबन पानी ने चाली गाकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है यह बच्चा स्कूल ड्रेस में है। वीडियो में टीचर और अन्य बच्चों की आवाज भी सुनाई दे रहा है। ऐसे में वीडियो किसी स्कूल में शूट किया गया है, मगर यह बच्चा कौन है। इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। सोशल मीडिया में कोई इसे राजस्थान तो कोई हरियाणा का बता रहा है।

 दादी ने महात्मा गांधी-राजीव गांधी के बारे में अंग्रेजी में बताया

दादी ने महात्मा गांधी-राजीव गांधी के बारे में अंग्रेजी में बताया

बच्चे के बाद एक दादी भी वायरल हो रही है। राजस्थान के किसी ग्रामीण अंचल की लग रही दादी के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक में महात्मा गांधी और दूसरे में राजीव गांधी के बारे में बता रही हैं। खास बात यह है कि दादी इस उम्र में फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही है। बच्चे की तरह दादी के बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है। कोई इसे सीकर-झुंझुनूं तो नागौर और चूरू की बता रहा है, मगर कपड़े और दादी के बोलचाल के तरीके से यह राजस्थान की लग रही हैं। वीडियो के अंत में दादी अपना नाम भगवानी देवी बताती हैं।

दादी ने क्या बोला महात्मा गांधी के बारे में

दादी ने क्या बोला महात्मा गांधी के बारे में

वीडियो में लाल ओढनी और सफेद शर्ट में दिखाई दे रही देसी दादी महात्मा गांधी के बारे में अंग्रेजी में बताती हैं कि 'महात्मा गांधी दुनिया में महातम इंसान थे। वह बहुत साधारण आदमी थे...साधारण खाना खाते थे। बकरी का दूध पीते थे। वह हिंदू और मुसलमान दोनों से प्यार करते थे और राष्ट्र के पिता हैं। उनकी समाधि राजघाट में है।'

 आईपीएस ने शेयर किया दादी का वीडियो

आईपीएस ने शेयर किया दादी का वीडियो

बता दें कि आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा समेत अनेक लोगों ने दादी की अंग्रेजी वाला यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। आईपीएस बोथरा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि देखना दिलचस्प होगा कि शशि थरूर इन्हें कितने अंक देते हैं। दादी के इस वायरल वीडियो पर खूब कमेंट आ रहे हैं। कोई दस में दस अंक दे रहा है तो कोई कम। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि आखिर में शशि थरूर के लिए प्रतियोगिता और कठिन होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+