जानिए क्या है दिल्ली में वाहनों पर लागू हुआ सम-विषम फॉर्मूला
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने एक गाडि़यों के लिए एक नया प्लान लाया है। इस प्लान को सम-विषम फार्मूला कहा गया है। इस नियम के तहत सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को विषम संख्या के नंबर प्लेट (1,3,5,7,9) वाले वाहन चलेंगे, जबकि मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सम संख्या के नंबर प्लेट वाले (0,2,4,6,8) वाहन दिल्ली की सड़कों पर चलेंगे।

मंत्री, नौकरशाह से लेकर आम आदमी तक लागू होगा यह नियम
सत्येंद्र जैन ने कहा कि राजधानी की हवा को साफ रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है, लिहाज़ा सम-विषय फॉर्मूला सभी मंत्रियों और नौकरशाहों पर भी लागू होगा।' उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 'हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ेगा कि कौन सी कार किसकी है। यानि उनका स्पष्ट कहना है कि इस नियम को लेकर किसी पर विशेष नरमी नहीं बरती जाएगी।' उनका कहना है कि 'मैं खुद अपनी कार तय दिनों में प्रयोग में लाऊंगा और अन्य दिन कार पूल सेवा का इस्तेमाल करूंगा।'
इस प्लान पर आप दे सकते हैं अपना सुझाव
सत्येंद्र जैन ने कहा कि इस नए प्लान और नए फैसले पर हर कोई अपना सुझाव दे सकता है। लोग सरकार को अपने सुझाव [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications