दिल्ली BJP: उपाध्याय की टीम में कौन होगा IN कौन OUT?
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली प्रदेश ईकाई में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपनी नई कार्यकारिणी का ऐलान करने वाले हैं। ऐसे में पार्टी में कौतुहल बढ़ गया है कि टीम में किसी जगह मिलेगी और किसी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की टीम में कई पार्षदों को मौका मिल सकता है। इसके पीछे भी अहम वजह यह मानी जा रही है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी खुद एक पार्षद हैं। कयास जोरों पर है कि नई टीम में महासचिव पद के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के पार्षद आशीष सूद को मौका मिल सकता है। वहीं सांसद रमेश बिधूड़ी का नाम भी चर्चा में है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इसमें कोई आश्चर्य करने वाली बात नहीं है कि पार्षदों को बड़े पद दिए जाए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की माने तो नई कार्यकारिणी की घोषणा करना महज एक औपचारिकता होगी। उनकी मानें तो उनकी टीम पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा करने में जुटी है। आपको बता दें कि भाजपा की परंपरा के अनुसार हर नए अध्यक्ष ने युवा मोर्चा अध्यक्ष को बदला है।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि इसबार भी इस प्रता को लगू किया जाएगा। ऐसे में इस पद के लिए नकुल भारद्वाज का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। बता दें कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से एक दिन पहले ही पद ग्रहण किया था लेकिन अब तक अपनी टीम का ऐलान नहीं कर पाए।