कनॉट प्लेस में लगी आग से हुए नुकसान की कैसे होगी भरपाई?
नई दिल्ली। दिल्ली के दिल के करीब माने जाने वाले कनॉट पैलेस में अचानक आग लग गई। यह विकराल आग ए ब्लॉक की रामा बिल्डिंग में लगी। आनन-फानन आग पर काबू पाने के लिए करीब ही फाइर स्टेशन को सूचित किया गया।

आसपास के इलाके में जब इस इमारत से धू-धू कर उठता धुआं देखा गया तो जल्द ही शासन-प्रशासन को सूचित किया गया। दुकानों-केबिनों में रखे इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों से आग ने बीच-बीच में अपना विकराल रूप भी धारण किया।
पढ़ें- साफ-सफाई बैठक
हालिया कदम उठाते हुए प्रशासन ने क्रेन के जरिए सुरक्षा उपाय शुरु किए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। दुकानों पर अभी ज्यादा भीड़भाड़ नहीं है। घटना ऐसे समय हुई है, जब दुकानें-बाज़ार खुलने का वक्त होता है। लिहाज़ा बचाव कार्य जल्द ही शुरु कर दिया गया है।
किसी भी तरह की जान की हानि सामने नहीं आई है पर संपत्त्िा का नुकसान बड़ी तादाद में हो सकता है। आसपास के इलाकों के लोग भी आग बुझाने में सक्रिय रूप से मदद कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आग पर काबू पाकर स्थिति को सामान्य कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications