केजरी का वार, कहा 'मिस्टर एंड मिसेज भाजपा-कांग्रेस' में 'पति-पत्नी' जैसा संबंध
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर के भाजपा पर निशाना साधा है। भाजपा के साथ-साथ इस बार केजरीवाल कांग्रेस पर भी बरसे। दोनों ही पार्टियों पर तीखा हमला करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस-भाजपा में पति-पत्नी जैसा रिश्ता है और वे लोगों को मूर्ख बना रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस मिस्टर एंड मिसेज भाजपा-कांग्रेस है। दोनों में पति-पत्नी जैसा रिश्ता है। दोनों एक-दूसरे के राज जानते हैं। केजरीवाल ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच अच्छे रिश्ते हैं और वे जनता को मूर्ख बना रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि दोनों ही पार्टियों ने मिलकर देश को लूटा है। दोनों पार्टियां माफिया हैं और वे माफिया राज चला रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि दोनों ही पार्टियां सालों से देश को मिलकर लूट रही है। सिर्फ देशवासियों को बेवकूफ बना रहे हैं। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के मुखिया ले इस सम्मेलन के साथ ही गोवा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति की शुरूआत कर दी है। उन्होंने टिकट बंटवारे को लेकर अपनी रणनीति कार्यकर्ता को बता दी है।