केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में है 'जंगलराज', मोदी -LG हैं जिम्मेदार
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार के धुर विरोधियों में ये एक हैं ये बात सब जानते हैं। वो कोई भी ऐसा मौका नहीं छोड़ते, जहां वो मोदी सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साध सके। ऐसा ही एकबार फिर हुआ सोमवार को, जहां केजरीवाल ने आरोप लगाया

कि राष्ट्रीय राजधानी में पूरी तरह जंगल राज है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल नजीब जंग को जिम्मेदार ठहराया। आप नेता केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली में पूरी तरह जंगल राज। उपराज्यपाल और मोदी जी बुरी तरह विफल रहे। यहां कानून एवं व्यवस्था की गिरती हालत को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने क्या किया?''
दरअसल दिल्ली के ब्रहम्पुरी इलाके में एक 50 साल की बुजुर्ग महिला और 19 और 9 साल की दो बेटियों की उनके घर में हत्या किए जाने से नाराज थे। वहीं दिल्ली में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले से नाराज केजरीवाल ने इन सब के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस, की नाकामियाबियों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। चूंकि दिल्ली पुलिस केंद्र के अधीन है। ऐसे में वो इन सब के लिए मोदी सरकार पर निशाने साध रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications