केंद्र पर भड़के केजरीवाल, कहा मैं क्या खाऊं ये भी सरकार ही तय करेगी
नयी दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच का मनमुटाव जगजाहिर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केंद्र पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते। एक बार फिर से केजरीवाल केंद्र के एक फैसले पर नाराज हो उठे हैं। अपनी नाराजगी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की। ट्विटर पर उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि क्या मैं अपनी मर्जी का खाना भी नहीं खा सकता।

केजरीवाल ने पूछा है कि मैं क्या खाऊं ये भी सरकार तय करेगी। अपने ट्वीट में उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सबकुछ खुद कंट्रोल करना चाहती है। दरअसल केजरीवाल का ये जवाब तब आया है जब गृह मंत्रालय ने कहा था कि केजरीवाल दिल्ली सरकार के किसी भी अधिकारी को सस्पेंड करने का अधिकार नहीं रखते है।
इससे पहले केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की टॉप लीडरशिप तानाशाही है और इसी वजह से उसके नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। केजरीवाल ने लिखा कि ईमानदार और अच्छे लोग भाजपा में बेहद घुटन महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उनकी टॉप लीडरशिप का रवैया तानाशाह हो गया है। उन्होंने ये बात नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के पार्टी छोड़ने पर कही।












Click it and Unblock the Notifications