मोदी की पोल-खोल में जुटी केजरीवाल की साइबर टीम
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को स्वच्छ और साफ-सुधरा बनाने जुटे है। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की सुरुआत की, आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार के देशव्यापी स्वच्छता अभियान की पोल खोलने में जुटी हुई है। आम आदमी पार्टी अपने वेबसाइट पर फोटो अपलोड कर रही है। ये फोटो स्वच्छ भारत अभियाम की पोल खोल रहे है। खास बात यह कि पार्टी ने इसके लिए भाजपा शासित दिल्ली के तीनों नगर निगम को निशाना बनाया है।

आपको याद होगा कुछ दिनों पहले ही आम आदम पार्टी ने 2500 तस्वीरें दिल्ली के तीनों मेयर को सौंपी थी। अब पार्टी ने दोबारा गंदगी की तीन हजार से ज्यादा तस्वीरें जुटाई हैं। स्वच्छता अभियान पर काम करने के लिए पार्टी की सोशल मीडिया टीम 24 घंटे का काम कर रही है।
मोदी के दावे की पोल खोलने के लिए आम लोगों से तस्वीरें मंगाई जा रही है। दिल्ली में गंदे इवाकों की फोटो अपलोड की जा रही है। तस्वीर भेजने वाले लोगों से उसका फॉलोअप भी वेबसाइट पर अपलोड कराए जाने की प्लानिंग हो रही है।
स्वच्छ भारत अभियान की जमीनी हकीकत सामने आने के लिए पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि हरियाणा और महाराष्ट्र की तरह दिल्ली के संभावित चुनावों में भाजपा का चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। आम आदमी पार्टी का कहना है कि पहले चरण में तीनों एमसीडी को तस्वीरें सौंपी गई हैं। अब दूसरे फेज के लिए दोबारा इतनी ही तस्वीरें इकट्ठा कीजा रही है जिसे दोबारा से एमसीडी को सौंप दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications