दिल्ली की बहादुर बहनों का दमदार पंच, लुट कर भाग रहे बदमाश हुए ढ़ेर

नयी दिल्ली। दिल्ली भले ही देश और दुनिया की नजर में रेप कैपिटल के तौर पर जानी जाने लगी हो, लेकि यहां बहादुर बेटियों की भी कमी नहीं हैं। दिल्ली के पटेल नगर की दो बहादुर बेटियों के साहस को देखकर आप भी यहीं कहेंगे। इन बहादुर बेटियों ने ना केवल एक बदमाश को दबोचकर उसे सबक सिखाया बल्कि पुलिस के हवाले भी किया।

दरिंदगी: दिल्‍ली की लड़की से जयपुर के होटल में 24 घंटे में 27 लोगों ने किया गैंगरेप

 brave delhi girl

घटना पटेल नगर इलाके की है। यहां दो बहने बाजार से शॉपिंग करके अपने घर के नीचे पहुंची ही थीं कि तभी पीछे से एक बदमाश ने उनपर हमला कर उनका मोबाईल और पर्स छीनने की कोशिश की। बहनों ने फौरन एक्शन लेते हुए उसे कहुनी मारकर गिरा दिया और धर दबोचा। दोनों उसे घसीटते हुए थाने ले गई और पुलिस के हवाले कर दिया।

21 साल की सिमरन ने स्कूल में सेल्फ डिफेंस क्लास में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली हुई है। जब बदमाश ने मार्केट में उन पर हमला किया, तो दोनों ने बहादुरी दिखाते हुए ना सिर्फ खुद का बचाव किया बल्कि बदमाश को भी दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस सेल्फ डिफ्रेंस प्रोग्राम के तहत दिल्ली के स्कूलों में लड़कियों को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देती है जिसकी बदौलत वो अपनी आत्मरक्षा कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+