फर्जी IPS बनकर 10 युवकों से ठगे 14 लाख, अरेस्ट
फर्जी आईपीएस ऑफिसर बनकर लोगों को नौकरी का झांसा दे रहा था। 10 लोगों को लगा चुका था 14 लाख का चूना।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 21 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक आईपीएस ऑफिसर बनकर लोगों को धोखा दे रहा था। पुलिस ने उसके पास से आईपीएस ऑफिसर की ड्रेस भी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक युवक ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर अब तक 10 युवाओं को धोखा दिया था। लोगों को नौकरी का झांसा देकर उसने अब तक 14 लाख रुपए वसूले थे। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उस से पूछताछ शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications