अगर अभी हुए चुनाव तो दिल्ली में भाजपा की बनेगी सरकार: सर्वे
ऐसे में क्या दिल्ली में एक बार फिर से चुनाव होंगे। अगर दिल्ली में इस वक्त चुनाव होते है तो किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज। ताजा टीवी सर्वे के मुताबिक अगर इस वक्त दिल्ली में दोबारा से चुनाव होते है तो सबसे ज्यादा फायदा भारतीय जनता पार्टी को होते दिख रहा हैं। 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में भाजपा के पास फिलहाल 29 विधायक है, लेकिन वो सरकार बनाने के जादुई आंकड़े से काफी दुर है। जबकि दूसरे नबंर पर 28 विधायकों के साथ आम आदमी पार्टी है, जिसने 49 दिन सरकार चलाकर सत्ता छोड़ दी थी।
अब अगर चुनाव होते है तो सबसे ज्यादा फायदा भाजपा को होता दिख रहा हैं। न्यूज 24 न्यूज चैनल द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक अगर इस वक्त दिल्ली में चुनाव होते हैं तो भाजपा के खाते में 44 फीसदी वोट आती दिख रही है, जबकि आम आदमी पार्टी को 36 फीसदी लोगों ने वोट किया है। वहीं 13 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस को वोट देने की बात कही है तो 7 फीसदी लोग अन्य को वोट देना चाहते हैं। वहीं वनइंडिया पाठकों द्वारा किए गए वोट के मुताबिक 77 फीसदी लोग चाहते हैं कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बने जबकि 23 फीसदी लोग एक बार फिर आम आदमी पार्टी को मौका देना चाहते है। आप भी इस पोल में भाग लेकर अपना मत रख सकते हैं।
10000 लोगों पर कराए गए इस पोल में अभी भी 36 फीसदी लोग चाहते हैं कि डॉ हर्षवर्धन दिल्ली के मुख्यमंत्री बनें, जबकि 35 प्रतिशत लोग अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर से सीएम के तौर पर देखना चाहते है। वहीं 9 प्रतिशत लोग शीला दीक्षित को तो 4 फीसदी लोग कांग्रेस नेता अजय माकन को सीएम के तौर पर देखना चाहते है। जबकि दिल्ली क सीएम के तौर पर महज 3 फीसदी लोगों ने किरण बेदी के लिए वोट किया है।