'आप' के स्टिंग 'ऑपरेशन पर्दाफाश' पर भाजपा दिल्ली इकाई की इमरजेंसी मीटिंग

नई दिल्ली। दिल्ली में सरकार बनाने की कवायद के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आम आदमी पार्टी (पार्टी) के विधायक को कथित तौर पर खरीदने की कोशिश से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद भाजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई ने मंगलवार को आपातकालीन बैठक बुलाई है। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह अपराह्न् तीन बजे पार्टी के पदाधिकारियों से मिलेंगे और इसके बाद शाम पांच बजे जिला अध्यक्षों से चर्चा करेंगे।

Delhi BJP to hold meeting over AAP video

एक सूत्र ने बताया कि पार्टी के नेता मौजूदा स्थिति पर गौर करेंगे और यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि यदि दिल्ली में नए सिरे से विधानसभा के चुनाव होते हैं तो इस वीडियो से पार्टी की छवि को कोई नुकसान न हो। आप की ओर से जारी वीडियो में भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष शेर सिंह डागर आप विधायक दिनेश मोहनिया को धन एवं पद की पेशकश करते नजर आ रहे हैं।

डागर ने हालांकि इस वीडियो फुटेज और आरोप का खंडन किया है, लेकिन उनकी पार्टी ने इस मुद्दे से दूरी बना ली है। भाजपा ने डागर से स्पष्टीकरण मांगा है और एक नेता ने तो उन्हें निर्दोष साबित होने तक पद से इस्तीफा देने की सलाह दे डाली है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास इस समय 28 सीटें हैं, जबकि आप के पास 27 और कांग्रेस के पास आठ सीटें हैं। इस साल 14 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद से यहां राष्ट्रपति शासन लागू है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+