कांग्रेस के साथ दिल्ली में भाजपा की बनेगी सरकार, मुखी बनेंगे मुखिया!

दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर भाजपा में एक बार फिर सुगबुगाहट हो रही है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा कांग्रेस विधायकों के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनाने की क वायत में जुट गए है। कांग्रेस के आठ विधायक में से छह विधायक भाजपा को समर्थन दे सकते हैं। हालांकि सरकार बनाने या चुनाव में जाने के बारे में अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ही लेंगे।
भीतरखाने से मिल रही खबरों के मुताबिक दिल्ली में भाजपा सरकार बनने की सूरत में जगदीश मुखी मुख्यमंत्री हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किए गए डॉ. हर्षवर्धन के केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री बन जाने की वजह से मुखी को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। दिल्ली के नए प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पार्टी विधायकों की बैठक बुलाकर सलाह-मशविरा किया। पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे वरिष्ठ विधायक जगदीश मुखी ने दावा किया कि बैठक विकास कार्यों में आ रही परेशानियों पर चर्चा हुई लेकिन सरकार को लेकर पार्टी ही अंतिम फैसला करेगी।
भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने कहा है कि भाजपा के सामने सारे विकल्प खुले हैं। अंतिम फैसला आलाकमान करेगा। हांलाकि उन्होंने साफ इशारा किया कि हालात बने तो भाजपा दिल्ली में सरकार बना सकती है। आपको बता दें कि भाजपा के पास दिल्ली विधानसभा में 31 सीटें जीती थीं लेकिन उसके तीन विधायकों हषर्वर्धन, रमेश विधूड़ी और परवेश राणा के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने पर उसके विधायकों की संख्या घटकर 28 रह गई। भाजपा के सहयोगी अकाली दल ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications