इंडिया गेट पर नूपुर शर्मा और करावलनगर में शाजिया इल्मी से AAP समर्थकों ने की बदसलूकी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब मतदान के दौरान भी आरोप प्रत्यारोप जारी है। सबसे सनसनीखेज खबर यह आ रही है कि अरविंद केजरीवाल को टक्कर दे रही भाजपा की नूपुर शर्मा के साथ आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने बदसलूकी की है।

इसके अलावा 'आप' छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं शाजिया इल्मी के साथ भी छेड़खानी की खबर आ रही है। शाजिया के साथ 'आप' कार्यकर्ताओं ने करावलनगर में छेड़खानी की है। मालूम हो कि शाजिया इल्मी चुनाव नहीं लड़ रही हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नूपुर शर्मा इंडिया गेट के पास (सांगली पोलिंग बूथ से 200 मीटर का दायरा) नूपुर शर्मा ने 'आप' कार्यकर्ताओं को केजरीवाल के समर्थन वाले टी-शर्ट पहनकर घूमने से मना किया।
नूपुर ने उन्हें टी-शर्ट उतराने को कहा तो आप कार्यकर्ता बदसलूकी पर उतारू हो गये। नूपुर ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की किया। इतना ही नहीं आप कार्यकर्ताओं ने नूपुर की बहन का हाथ पकड़ लिया। वहीं आम आदमी पार्टी ने इन बातों को सिरे से खारिज किया है और कहा कि भाजपा गंदी राजनीति कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications