विधानसभा में हंगामा, बाहर निकाले गए भाजपा विधायक, लेकिन चैंन से सोते रहे सिसोदिया
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का आज विशेष सत्र बुलाया गया था। मामला गंभीर था। विधानसभा में हंगामा अपने जोरों-शोरों पर था। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष पर आलोचनात्मक टिप्पणी करने के बाद भाजपा विधायक ओपी शर्मा को मार्शल के जरिये से सदन से निकाल दिया गया।

लेकिन इन सब के बावजूद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया चैन की नींद सोते रहे। आप की सरकार ने मंगलवार को केंद्र की अधिसूचना पर चर्चा के लिए दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय आपात सत्र बुलाया था, लेकिन इसके खास मौके होने के बावजूद भी सिसोदिया सोते हुए कैमरे में कैद हो गए।
आपको बता दें कि भाजपा विधायक ओपी शर्मा ने जब विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल की आलोचना की, तो उन्होंने मार्शल को शर्मा को सदन से निकालने का आदेश दिया। इससे पहले शर्मा ने आप विधायक अलका लांबा पर हमला किया।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा के दो दिन का विशेष सत्र पिछले हफ्ते राज्य सरकार और उप राज्यपाल के अधिकारों पर केंद्रीय गृहमंत्रालय से जारी अधिसूचना पर विचार करने के लिए बुलाया है, लेकिन वो इसे लेकर कितनी गंभीर है ये तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications