दिल्ली चुनाव: भाजपा की पहली लिस्ट आज, सभी विधायकों को मिलेगा टिकट!
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ 22 दिन बचे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अब तक अपने उम्मीदवारों की एक बी लिस्ट जारी नहीं की है। भाजपा कार्यकर्ता इस बात को लेकर चिंतिंत है तो वहीं उम्मीद की जा रही है कि भाजपा आज अपनी पहली सूची जारी कर सकती है।

सूत्रों की माने तो भाजपा इस बार फिर से अपने पुराने सिपाहियों को मैदान में उतार सकती है। यानी पिछले चुनाव में जीते सभी उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से लोकसभा सांसदों को विधानसभा में नहीं उतारा जाएगा। माना जा रहा है कि दिल्ली भाजपा प्रमुख सतीश उपाध्याय की अध्यक्षता वाली 21 सदस्यीय चुनाव समिति आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।
चुनाव समिटी के सदस्य भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक योजना तैयार करेंगे। समिति में दिल्ली के सातों सांसदों हषर्वर्धन, मीनाक्षी लेखी, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, उदित राज, मनोज तिवारी, रमेश बिधूडी एव महेश गिरी को भी रखा गया है। दिल्ली फतह के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्टार प्रचारक होंगे। पीएम मोदी के अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, अरुण जेटली, राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज भी रैली करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
