दिल्ली में 'आप' की सुनामी, भाजपा के लिए 1 राहत की खबर
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग खत्म होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल ने भारतीय जनता पार्टी की नींद उड़ा दी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ऐसी सुनामी चली की मोदी लहर भी उसके सामने फीकी पड़ गई। वोटिंग खत्म होने के बाद सामने आए तकरीबन हर एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को दिल्ली की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर पेश किया गया है।
एबीपी नील्सन सर्वे को या इंडिया टूडे सर्वे । हर जगह आम आदमी पार्टी की लहर है। ऐसे में भाजपा में जारी भारी टेंशन में एक राहत की खबर है। एक्जिट पोल के करीब-करीब सभी सर्वे आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत दे रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की सरकार बनना लगभग तय बता रहे हैं। वहीं एक सर्वे को देखकर बीजेपी राहत की सांस लेगी।क्या कहता है ये सर्वे
सर्वे डेटा- माइनेरिया
आप- 31
बीजेपी- 35
कांग्रेस- 04
वहीं औसतन सभी सर्वे में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनती दिख रही है। सभी सर्वे के औसत को देखा जाए तो निम्न आंकड़ा आता है।
औसत
सर्वे
आप- 43
बीजेपी- 25
कांग्रेस- 02