दिल्ली फतह के लिए भाजपा ने बदली चाल, मोदी का 'मेगा प्लान' तैयार
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अब सजग हो गई है। अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वागत में जुटी भाजपा और केंद्र सरकार ने अब अपना पूरा फोकस दिल्ली चुनाव पर केंद्रित कर दिया है। ठिठुरती ठंड के बीच दिल्ली का सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है।

दिल्ली की चुनाव भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच का मुकाबला है। बसपा और जेडीयू जैसी पार्टियां यहां कुछ खास दमखम नहीं दिखा पाती है। आम आदमी पार्टी पहले से अपना जोर आजमा रही है। अब भाजपा ने भी चुनाव को लेकर अपनी स्पीड बढ़ा दी है। भाजपा की ओर से सीएम पद की दावेदार किऱण बेदी को भी पार्टी कार्यकर्ताओं और दिल्लीवालों का अपार साथ मिलना शुरु हो गया है।
मोदी का मेगा प्लान
दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा ने मोदी मेगा प्लान तैयार कर लिया है। चुनाव प्रचार की जिम्मेदारियां पार्टी के धुरंधरों को सौंपी गई है। दिल्ली भाजपा ही नहीं बल्कि भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी वोटरों को लुभाने के लिए दिल्ली के चुनावी रण में उतर रहे हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली में कई चुनावी सभा और रोड शो करते नजर आएंगे। पार्टी दिल्ली में लोगों को लुभाने का कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
सुषमा स्वराज 4 रैलियां करेंगी तो स्मृति ईरानी 3, जबकि मनोहर लाल खट्टर दिल्ली के बिजवासन में आम सभा को संबोधित करेंगे। इन सब के साथ-साथ पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। ये रैलियां 31 जनवरी से चार फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी।
जेटली को जिम्मेदारी
इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को दिल्ली चुनाव को लेकर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। जेटली अब से हर रोज दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में 4 घंटे बिताएंगे। वो कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और पार्टी की रणनीति तय करेंगे। इसके अलावा वो मीडिया से भी रुबरु होंगे।












Click it and Unblock the Notifications