दिल्ली का दर्द- नहीं लगेगा केजरीवाल का जनता दरबार

दिल्ली वालों की समस्याएं जानने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार कॉल सेंटर और हेल्पलाइन नबंर जारी करने वाली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वो हफ्ते में सिर्फ एक दिन जनता से मिलेंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि वो अपनी शिकायत लेकर सचिवालय ना आएं। केजरीवाल ने अपना फैसला पलटते हुए कहा कि वो जनता की शिकायतों से निपटने के लिए हेल्पलाइन और कॉल सेंटर बनाएंगे। केजरीवाल के ये ऐलान दिल्ली वालों में दुख है।
गौरतलब है कि 11 जनवरी को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय के सामने अपना जनता दरबार लगाया था, लेकिन बदइंतजामी के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई और केजरीवाल को अपना जनता दरबार महज 15 मिनट में खत्म करना पड़ा था। बाद में केजरीवाल ने अपनी गलती मानते हुए कहा था कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि इतनी भीड़ पहुंच जाएगी। हलांकि उस वक्त उन्होंने कहा था कि वो जनता दरबार के लिए कोई दूरसी जगह का चुनाव करेंगे जहां व्यवस्था सही ढ़ंग से की जाए, लेकिन आज उन्होंने ऐलान कर दिया कि वो अब दिल्लीवालों का दर्द नहीं सुनने वाले है।












Click it and Unblock the Notifications