चली केजरीवाल की झाडू, दिल्ली जल बोर्ड के 3 अधिकारी सस्पेंड, 800 के तबादले

इसके अलावा कापसहेड़ा क्षेत्र के पटवारी सुनील कुमार को भी कैमरे पर सेल डीड कॉपी के बदले रिश्वत लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो क्लिप में कर्मचारी को कहते हुए दिखाया गया है कि मैं सचिवालय दफ्तर में काम करता हूं, उसके बावजूद मीटर लगवाने के लिए 1500 रूपये की रिश्वत दी। इस मामले में मीटर रीडर को भी निलंबित कर दिया गया है।
यह ध्यान देने योग्य है कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते समय कहा था कि अगर कोई भी रिश्वत मांगे तो उसे मना मत करना, उससे सेटिंग कर लेना जिससे कि हम मिलकर उसे गिरफ्तार कर सकें। इन तीन कर्मचारियों के निलंबन से जनता के बीच भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा संदेश जाएगा।
केजरीवाल के इस निर्णय के बाद कहा जा रहा है कि उन्होने भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अपनी योजनाओं को कार्यान्वित करन शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications