किरण बेदी मेरी बड़ी बहन जैसी है मैं उनसे और माकन से मशविरा लूंगा: केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपने शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता किरण बेदी और कांग्रेस नेता अजय माकन से मशविरा लेंगे कि दिल्ली का विकास कैसे किया जाए। केजरीवाल ने यहां रामलीला मैदान में हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि उनके दिल में उनकी पूर्व सहयोगी किरण बेदी के लिए बहुत इज्जत है।

Arvind Kejriwal

उन्होंने कहा कि मैं उन्हें अपनी बड़ी बहन की तरह मानता हूं। नवनियुक्त मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार उनसे सलाह-मशविरा लेगी, क्योंकि उन्हें लंबा-चौड़ा प्रशासनिक अनुभव है।" केजरीवाल ने कहा कि वह समय-समय पर अजय माकन से भी विचार-विमर्श करेंगे। माकन को केंद्रीय मंत्री के रूप में योजनाएं तैयार करने व उन्हें लागू करने का अनुभव है।

उन्होंने कहा, "हम उनसे विचार-विमर्श करेंगे।" केजरीवाल ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी की सरकार चलाने के लिए दिल्ली के सभी वर्गो को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे राजनीतिक दलों में भी अच्छे लोग हैं। केजरीवाल के इस बयान पर माकन ने प्रतिक्रिया स्वरूप ट्विटर पर लिखा, "केजरीवाल ने एक सकारात्मक बात के साथ अच्छी शुरुआत की है। उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। दिल्ली के लिए उनको मेरा पूरा सहयोग है।" (आईएएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+