केजरीवाल के चप्पल के किया देश को शर्मिंदा, शख्स ने भेजा खास तोहफा

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सैलरी 2 लाख रुपए से ज्यादा है, लेकिन आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि एक शख्स ने उन्हें जूते खरीदने के लिए 364 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भेजा हैं। शख्स पेशे से इंजीनियर हैं। उन्होंने केजरीवाल से आग्रह किया है कि वो आगे से अपनी चप्पल की वजह से देश को शर्मिंदा न करें। जब केजरीवाल का फोन गलती से बाबू भइया को मिल गया, वीडियो देख हंसते-हंसते गिर पड़ेंगे आप

arvind kejriwal

दरअसल गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति होलांद से मिलने के लिए केजरीवाल अप ने चिर परचित अंदाज में सैंडिल पहनकर पहुंच गए। सादा कपड़ा और सैंंडल केजरीवाल का पहनावा है, लेकिन उनकी ये बात विशाखापत्तन के एक शख्स को पसंद नहीं आई।

सुमित अग्रवाल नाम के इंजीनियर ने केजरीवाल को एक चिठ्टी लिखी और साथ में 364 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भेजा और उसने आग्रह किया कि वो इन पैसों से अपने लिए जूते खरीद लें। सुमित ने लिखा कि मैंने देखा कि आप फ्रांस के राष्ट्रपति से मिलने के लिए सैंडल पहनकर चले गए थे। जिसे देखकर मुझे अच्छा नहीं लगा। मैं चाहता हूं कि आप इन पैसों से अपने लिए जूता खरीद लें ताकि आगे से देश को शर्मिंदा न होना पड़े। हलांकि इस पूरे मामले पर अभी तक केजरीवाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+