दिल्ली में नहीं मिला ठिकाना, वापस कौशांबी लौटें केजरीवाल

उनके पास इस माह में अंत तक का ही समय था। कहीं और उचित फ्लैट नहीं मिलने की दशा में केजरीवाल अपने कौशांबी स्थित पुराने घर में लौट आए हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें सरकारी बंगाला खाली करना था। लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की परीक्षा का हवाला देते हुए एक्सटेंशन मांगा था।
उन्होंने इसके लिए एक्सटेंशन मांगा था। आवास में रहने के लिए उन्होंने बाजार भाव पर किराया देने की बात स्वीकारी थी। इसके बाद उन्होंने एक किराए के फ्लैट का सौदा भी तय किया था। इसके बाद वो महीनों तक दिल्ली में किराए के लिए घर खोजते रहे, लेकिन उन्हें सिर्फ विवाद ही मिला घर नहीं। काफी खोजबीन के बावजूद केजरीवाल को उनके मुताबिक मकान नहीं मिला और वे वापस अपने पुराने मकान में आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications