'BJP पूरे देश को अपना गुलाम बनाना चाहती है', BBC के दफ्तरों में IT के सर्वे पर भड़के अरविंद केजरीवाल
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के कार्यालयों में सर्वे के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बीजेपी की केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

New Delhi: दिल्ली और मुंबई में बीबीसी इंडिया के कार्यालयों में आयकर विभाग (IT) के सर्वे के बाद सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप की एक नई बहस छिड़ गई है। इस क्रम में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की बीजेपी सरकार (BJP Govt) का घेराब किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि, मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसकी आवाज दबाना जनता की आवाज दबाने के समान है। आयकर विभाग द्वारा बीबीसी (BBC) के कार्यालयों में एक सर्वे अभियान चलाने के एक दिन बाद केजरीवाल की टिप्पणी आई है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बीजेपी सरकार का किया घेराव
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि, 'मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी स्वतंत्रता पर हमला जनता की आवाज को दबाने के समान है। जो भी भाजपा के खिलाफ बोलता है, ये लोग उसके पीछे सीबीआई (CBI), ईडी (ED) और आई-टी (IT) लगा देते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि, 'क्या बीजेपी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संस्थाओं को कुचल कर पूरे देश को अपना गुलाम बनाना चाहती है?'
बीबीसी के कार्यालय में दूसरे दिन भी जारी रही आईटी की सर्वे
वहीं दूसरी ओर बीबीसी इंडिया के खिलाफ आयकर विभाग का सर्वेक्षण अभियान बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिकारी संगठन के इलेक्ट्रॉनिक और पेपर-आधारित वित्तीय डेटा की प्रतियां बना रहे हैं।आईटी के सर्वे को लेकर आयकर अधिकारियों ने कहा है कि यह कार्रवाई टैक्स चोरी की जांच के सिलसिले में चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान कर्मचारियों के लैपटॉप स्कैन किए गए हैं।
एडिटर्स गिल्ड ने भी उठाए गंभीर सवाल
इससे पहले बीबीसी इंडिया (BBC India) के कार्यालयों में आयकर विभाग के सर्वे (Income Tax surveys) को लेकर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (Editors Guild of India) ने गहरी चिंता जताते हुए सरकार की जमकर आलोचना की। गिल्ड ने मंगलवार को सरकार की कार्रवाई को लेकर कहा कि, आलोचना करने वाले मीडिया संस्थानों को 'डराने और परेशान करने' के लिए सरकारी एजेंसियों के उपयोग की 'प्रवृत्ति' बढ़ती जा रही है। गिल्ड ने मांग की कि ऐसी सभी जांच में काफी सावधानी और संवेदनशीलता बरती जाए, ताकि पत्रकारों और मीडिया संगठनों के अधिकार कमजोर नहीं हों।
ये भी पढ़ें- BBC के ऑफिस में अभी भी जारी है आयकर विभाग का सर्वे, इन 4 कीवर्ड को तलाश रहे अधिकारी
{document1}
हाल ही में बीबीसी ने पीएम मोदी पर बनाई थी डॉक्यूमेंट्री
दरअसल, बीबीसी के ऑफिस में आईटी विभाग के सर्वे पर सवालों का सिलसिला इसलिए भी शुरू हो चुका है, क्योंकि हाल ही में बीबीसी ने 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' शीर्षक से दो भाग में एक श्रृंखला बनाई और यह श्रृंखला गुजरात में 2002 में हुए दंगों के विभिन्न पहलुओं को लेकर है। वहीं, गुजरात दंगे के दौरान नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। ऐसे में डॉक्यूमेंट्री के कुछ हफ्तों के बाद अचानक हुई इस कार्रवाई को डॉक्यूमेंट्री के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। विभाग के अनुसार, आईटी टीम कंपनी के कारोबारी परिचालन और उसकी भारतीय इकाई से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications