Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हर महीने खजाने पर केजरीवाल बढ़ाएंगे 1 करोड़ का बोझ

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार खुद का आम बताती है, लेकिन आम आदमी जैसा कोई भी लक्षण उनमें नहीं दिखता। अब नया फरमान जारी करते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने 21 विधायकों को संसदीय सचिव के लिए नियुक्ति कर दिया है।

arvind kejriwal

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने संसदीय सचिवों की नियुक्ति के लिए आदेश जारी किए थे। जिसके बाद केजरीवाल ने अपने 21 विधायकों को इस पद के लिए नियुक्त कर दिया।

सूत्रों के अनुसार सरकार के कामकाज को आसान करने के लिए इन सचिवों की नियुक्ति की गई है। आप सरकार दावा कर रही है कि ये संसदीय सचिव अपने काम के लिए किसी भी प्रकार का वेतन या भत्ता नहीं लेंगे, लेकिन सरकारी काम करने के लिए वे सरकारी वाहनों का उपयोग कर सकते हैं और मंत्रियों के कार्यालय में उनके दफ्तर के लिए जगह दी जाएगी। ऐसे में अप्रत्यक्ष तौर पर दिल्ली सरकार के खजाने पर प्रति माह 1 करोड़ के आसपास का बोझ बढ़ेगा।

आप के इस कदम पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने इसी आप को दोहरा मापदंड करार देते हुए कहा है कि आप ने अपने पार्टी के भीतर जारी कलंह को खत्म करने के लिए ये कदम उठाया है और सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+