विधानसभा में 'आप की टोपी' पर बीजेपी ने उठाए सवाल

aap congress
नयी दिल्ली। दिल्ली में आज फैसले का दिन है। आम आदमी पार्टी की सरकार रहेगी या जाएगी इसपर सदन में बहस जारी है। कांग्रेस ने समर्थन के साथ-साथ आप की सरकार पर निशाना भी साधा। बिजली और पानी के मुद्दों पर आम आदमी पार्टी की सरकार के फैसले पर आप और भाजपा दोनों ही खिलाफ बोले। भाजपा ने दिल्ली की सरकार पर कई हमले किए, लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के टोपी पर भी सवाल उठाए। विधानसभा की कार्यवाही के पहले दिन सभी विधायकों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के ज्यादातर विधायक टोपी पहने हुए सदन में पहुंचे और शपथ लेने के दौरान भी टोपी पहने रहे। आप की टोपी पर बीजेपी ने आपत्ति जताई।

बीजेपी ने इसे नियम के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि ये विधानसभा का अपमान है। बीजेपी ने कहा कि प्रोटेम स्पीकर मतीन अहमद को इस पर ऐक्शन लेना चाहिए था। हालांकि दिल्ली विधानसभा के पूर्व सचिव उमेश सहगल ने कहा कि उन्हें इस नियम की जानकारी नहीं है। इतना ही नहीं आप की टोपी के अलावा बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के शपथ लेने के ठीक बाद सचिवालय के लिए निकल जाने पर आपत्ति जताई। केजरीवाल के शपथ के बीच में ही सदन छोड़ने पर ऐतराज जताया। नियम के मुताबिक सदन की परंपरा के मुताबिक मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष के शपथ लेने तक सदन में मौजूद रहेंगे,लेकिन केजरीवाल बीच में ही निकल गए। केजरीवाल शपथ लेने के बाद जब निकले तो बीजेपी विधायक दल के नेता हर्षवर्धन ने शपथ नहीं ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+