आप के एक और MLA पर महिला से छेड़खानी का आरोप, लटकी गिरफ्तारी की तलवार
नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक नया विवाद आप के साथ जुड़ता जा रहा है। ताजा विवाद आप के विधायक प्रकाश जारवाल से जुड़ा है। साउथ-नार्थ दिल्ली के देवली के आप विधायक प्रकाश जारवाल पर महिला के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है।

एक महिला ने आप विधायक पर बदसलूकी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर ग्रेटर कैलाश थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के सामने महि ला ने बयान द र्ज कराया है कि 2 जून को जब वो पानी के मसले को लेकर ग्रेटर कैलाश के दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर गई तो वहां मौजूद आप विधायक प्रकाश जारवाल और उनके साथियों ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आप विधायक ने उन्हें धक्का मारते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
महिला ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और माना जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। हलांकि आप इसे राजनीतिक साजिश करार दे रही है। आपको बता दें कि इससे पहले आप के 8 विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications