अन्ना SMS कार्ड पर कोर्ट ने 10 दिन में मांगा जवाब

दायर निजी याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस को आदेश जारी करते हुए कहा है कि पुलिस मामले पर 10 दिनों के भीतर जवाब दे। दरअसल इस याचिका में टीम अन्ना द्वारा एसएमएस कार्ड बेचकर लोगों को मूर्ख बनाए जाने का आरोप लगाया गया है, और कोर्ट से इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
पिछले साल जनलोकपाल आंदोलन के वक्त टीम अन्ना द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' जनांदोलन के दौरान टीम अन्ना ने आंदोलन से संबधित समाचार, सूचनाएं एवं अद्यतन जानकारी के लिए ये 25-25 रुपये के एसएमएस कार्ड जारी किए थे। इन कार्ड की वैधता एक वर्ष थी, लेकिन इन सभी कार्डो ने अचानक ही काम करना बंद कर दिया।
महानगर दंडाधिकारी आकाश जैन ने दिल्ली पुलिस से इस शिकायत पर 10 दिसंबर तक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा। दंडाधिकारी जैन ने कहा कि वह इससे पहले इस संबंध में की गई कार्रवाई पर पेश किए गए एक पृष्ठ की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications