दिल्ली में डेंगू से एक और बच्चे की मौत, निजी अस्पतालों को समन
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली सरकार एक तरफ जहां सर्कुलर जारी कर डॉक्टरों और अस्पतालों को टाइट कर रही है वहीं आज बड़े अस्पताल में डेंगू के चलते एक और बच्चे की मौत हो गई। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने एक निर्देश जारी किया है जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि डॉक्टर छुट्टी ना लें और किसी भी मरीज को भर्ती करने से मना ना करें।

टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अमन को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि सफदरजंग अस्पताल में उसे डेंगू होने की खबर को गलत बताया गया। जब धीरे-धीरे अमन की तबियत बिगड़ने लगी तो उसे जीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीन दिन बाद रेफर कर दिया गया।
इसके बाद अमन के माता-पिता ने मूलचंद अस्पताल, बत्रा अस्पताल और मैक्स अस्पताल में बात की। इन सभी अस्पतालों ने बेड की कमी की वजह से बच्चे को भर्ती करने से इनकार कर दिया। फिर जैसे-तैसे होली फैमिली अस्पताल में अमन को भर्ती कराया गया, जहां क़रीब 12 घंटे के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications