इशरत जहां में मामले में सीबीआई ने अमित शाह से की पूछताछ

amit shah
नयी दिल्ली। बीजेपी के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी के करीबी अमित शाह से सीबीआई ने इसरत जहां मुठभेड़ मामले में पूछताछ की है। 2004 में इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में सीबीआई ने अमित शाह से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की।

दरअसल गुजरात के एक आरोपी आईपीएस अधिकारी ने दावा किया था कि जिस समय गुजरात में इशरत जहां का एनकाउंटर हुआ था उस वक्त गुजरात सरकार पुलिस की हर कार्रवाई की निगरानी कर रही थी।

जेल में बंद गुजरात के पूर्व आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा ने अपने त्यागपत्र में दावा किया था कि गुजरात सरकार हर पुलिस कार्रवाई का बेहद करीब से ‘प्रेरित, मार्गदर्शन और निगरानी' कर रही थी। वंजारा ने अपने पत्र में इस बात का जिक्र किया कि मुठभेड़ मामले में आरोपी पुलिस अधिकारी महज राज्य सरकार की सचेत नीति को लागू कर रहे थे।

वंजारा ने अपने पत्र में इस बात पर दुख जताया था कि मोदी सरकार उनके और अन्य अधिकारियों के पक्ष में खड़ा होने में विफल रही जिन्होंने आतंकवाद खत्म करने के लिए राज्य की सचेत नीति को लागू किया था।

गौरतलब है कि अमित शाह लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में पार्टी का प्रभारी बनाया गया है। शाह के खिलाफ सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोप पत्र दायर किया गया था और उन्हें जुलाई 2010 में पहले मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+