Delhi AIIMS के सर्वर पर चीन ने किया था अटैक, 5 सर्वरों पर किया था हमला- सूत्र
Delhi AIIMS के सर्वर पर पिछले दिनों जो साइबर अटैक हुआ था, वो चाइना ने करवाया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हैकर्स ने एम्स के 100 सर्वर में से 5 सर्वर पर अटैक किया था जिसके डेटा पुन: सुरक्षित हासिल किए जा चुके हैं।

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Delhi AIIMS) के सर्वर पर 23 नवंबर को साइबर अटैक हुआ था जिसके बाद सर्वर कई दिनों तक बंद हो गया था। वहीं अब खुलासा हुआ है कि एम्स के सर्वर पर ये अटैक चीन की साजिश थी। दिल्ली एम्स के सर्वर पर हमला चीन ने किया था।
एएनआई ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से बताया कि कुल 100 सर्वरों में से पांच सर्वर पर अटैकर ने हैक किया था। हालांकि अधिकारियों ने दावा किया है कि पांच सर्वर के डेटा को दोबारा हासिल कर लिया गया है।
23 नवंबर को साइबर अटैक के बाद दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) इकाई ने 25 नवंबर को जबरन वसूली और साइबर आतंकवाद का मामला दर्ज किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एम्स दिल्ली के सर्वर पर "जानबूझकर और टारगेट " रैंसमवेयर हमला चीन से हुआ और 100 सर्वर (40 फिजिकल और 60 वर्चुअल) में से पांच को हैकर्स हैक करने में कामयाब हो गए थे लेकिन इन पांच सर्वर के डेटा दोबारा प्राप्त कर लिए गए हैं। हमले के लिंक "भारत के पड़ोसी देशों में से एक" से जुड़े थे क्योंकि एजेंसियों को वहां से एक आईपी पता मिला था।
बता दें समस्या 23 नवंबर को शुरू हुई जब सर्वर डाउन हो गया, आउट पेशेंट विभाग (ओपीडी) और सैंपल कलेक्शन सर्विस प्रभावित हुईं। एम्स ने जानकारी दी थी कि एम्स, नई दिल्ली में उपयोग किए जा रहे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के ई-हॉस्पिटल का सर्वर डाउन था, जिसके कारण स्मार्ट लैब, बिलिंग, रिपोर्ट जनरेशन, अपॉइंटमेंट सिस्टम आदि सहित आउट पेशेंट और इनपेशेंट डिजिटल अस्पताल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications