'आप' के खुलासे के बाद डागर को कारण बताओ नोटिस, फौरन मांगा जवाब
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आज एक 'स्टिंग ऑपरेशन' का वीडियो क्या जारी किया भारतीयजनता पर्टी में खलबली मच गई। आप के इस वीडियो ने भाजपा की नींव को हिला कर रख दिया। इस स्टिंग में फंसे बीजेपी के उपाध्यक्ष शेर सिंह डागर की कुर्सी हिल गई है। पार्टी ने डागर से स्पष्टीकरण मांगा है। बीजेपी ने डागर को कारण बताओ नोटिस जारी करके मामले पर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

आम आदमी पार्टी ने जिन बीजेपी नेता शेर सिंह डागर पर उसके विधायक को खरीदने का आरोप लगाया था, उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि कि वह उस रात को उस मीटिंग में थे, जिसका विडियो जारी किया गया है।
हालांकि उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया कि उन्होंने किसी को पैसे देने का ऑफर दिया। अब जब कि इस बात का खुलासा हो गया है तो डागर अपनी सफाई पेश करने में लगे है। डागर ने कहा कि वो लोग मुझसे मिलने मेरे घर आए थे। उन्होंने खुद पार्टी में शामिल होने की बात कही थी, जिस पर मैंने कहा कि हम आला कमान से बात करेंगे। डागर ने दावा किया कि जो विवेक यादव विडियो में दिख रहा है, वह डेढ़ महीने से उनसे मिल रहा था और रविवार को वे लोग तीसरी बार उनसे मिलने आए थे।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने एक विडियो जारी कर बीजेपी पर अपने विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया। इस विडियो में शेर सिंह डागर संगम विहार से आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के लिए चार करोड़ रुपये की पेशकश करते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications