‘आप’ की जीत के बाद पानी को तरसेगी दिल्ली!
नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से दिल्ली की सत्ता संभालेंगे। आप ने दिल्लीवालों का दिल जीतकर ऐतिहासिक जीत हसिल की है, लेकिन दिल्ली की जनता को आप की सरकार बनने के बाद बड़ी समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है।

हम बात कर रहे हैं दिल्ली में पानी की समस्या की। दिल्ली की जनता ने भले ही 20,000 लीटर मुफ्त पानी के लालच में आम आदमी पार्टी को अपना वोट दिया हो, लेकिन आप की सरकार बनने के बाद दिल्ली की पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। दिल्लीवालों ने ‘आप' को मुफ्त पानी के ऐलान को हाथों हाथ तो ले लिया लेकिन आने वाले कुछ महीनों में दिल्ली एक बार फिर पानी के लिए तरसती नजर आ सकती है।
दरअसल दिल्ली को पानी के लिए हरियाणा का सहयोग देना पड़ता है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की सरकार को हरियाणा की भाजपा से सहयोग हासिल करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नीति आयोग की बैठक के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस बारे में संकेत दे दिए थे।
खट्टर ने कहा था कि दिल्ली में पानी की मांग बढ़ती जा रही है, ऐसे में इसे पूरा करने की जिम्मेदारी केवल हरियाणा नहीं पूरा कर सकता है। दिल्हीली की पानी की जिम्मेदारी पूरा करने के लिए उसे अन्य राज्यों से भी संपर्क करना चाहिए। ऐसे में गर्मी में जब दिल्ली में पानी की समस्या बढ़ जाती है तब इसे पूरा कर पाना केजरीवाल सरकार के लिए चुनौती भरा हो सकता है। केजरीवाल के लिए सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली के हर परिवार को हर माह 20 हजार लीटर मुफ्त देना बड़ी चुनौती होगी।












Click it and Unblock the Notifications