लोकसभा उम्मीदवारों के नाम फरवरी तक: आप

AAP to announce its candidate till 15 Feb
नई दिल्ली| देश की राजधानी में सफलता का इतिहास रचने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2014 के लिए कमर कस ली है। जिसके लिए उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट फरवरी तक जारी कर दी जाएगी। 'आप' की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत भूषण ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद एक बड़ी ऊर्जा उत्पन्न हुई है। इस ऊर्जा का उपयोग 'आप' वैकल्पिक राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए करेगी। भूषण ने कहा कि पार्टी सभी राज्यों में ज्यादा-से-ज्यादा सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि आप एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि राजनीतिक आंदोलन है। जिसका जन्म राजनीति को एक नई दिशा देने के लिए हुआ है। जहां-जहां आप को मजबूत उम्मीदवार मिलेंगे वहां पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। आप के नेता संजय सिंह ने कहा कि पार्टी उम्मीदवारों की जांच करके यह पता लगाएगी कि कहां-कहां उसे मजबूत और अच्छे उम्मीदवार मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन के लिए जो प्रक्रिया दिल्ली में अपनाई गई, वही प्रक्रिया हर स्थान पर अपनाई जाएगी।

संजय सिंह ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक के अंतिम दिन जो भी रणनीति तय होगी उसे मीडिया के समक्ष पेश कर दिया जाएगा। हालांकि सिंह ने यह दोहराया कि हमारी पार्टी का किसी से गठबंधन या समझौता नहीं है, पार्टी अपने दम पर दिल्‍ली में 28 सीटें लाने में कामयाब रही है। 'आप' लोकसभा का चुनाव किसी भी अन्य दल को फायदा या नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं लड़ रही है।

पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार कौन होगा, इसके बारे में संजय का कहना है कि अरविंद केजरीवाल ही हमारे शीर्ष नेता हैं, अभी पीएम पद के बारे में हमने कोई निर्णय नहीं लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+