आरोपों में घिरी AAP की राखी बिड़ला, लगे भ्रष्टाचार के आरोप
नयी दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार विवादों की सरकार बनती जा रही है। एक के बाद एक उनके विधायकों आरोपों से घिरते जा रही है। जो पार्टी स्वच्छ राजनीति का वादा कर रही थी उसी के विधायक अब हत्या, लूट, और करप्शन जैसे विवादों में घिरते जा रहे हैं।
आप की एक और विधायक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की करीबी राखी बिड़ला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं राखी बिड़ला पर भारतीय जनता पार्टी ने सनसनीखेज आरोप लगाये हैं। भाजपा ने एक आरटीआई के माध्यम से खुलासा किया कि राखी बिड़ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी यूनिट लगवाया है, जिसकी खरीद-फरोख्त में भारी घोटाला किया गया है।
भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा, जो स्ट्रीट लाइन 15,000 में मिलती है उसे 1 लाख में और 10,000 की सीसीटीवी यूनिट 6 लाख में लगवाये गये हैं। उन्होंने कहा है कि आप के विधायक बड़ी कंपनियों और ठेकेदार के साथ मिलकर भ्रष्टाचार फैला रहे हैं।
बाजपा अब इस मामले को पुलिस में ले जाने की तैयारी कर रही है। वो राखी बिड़ला के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि राखी बिड़ला के खिलाफ यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वह कई तरह के विवादों में पड़ चूंकी है। जन्मदिन पर मिली बड़ी गाड़ी गिफ्ट को लेकर खूब हंगामा हुआ था।