वादाखिलाफी से नाराज लोगों ने 'आप' विधायक को बनाया बंधक

दिल्ली के रोहिणी इलाके के लोगों ने आप विधायक राजेश गर्ग को 3 घंटे तक बंधक बनाए रखा। इलाके के लोग विधायक द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं किए जाने को लेकर नाराज थे, जिसकी वजह से उन्होंने विधायक को घंटों तक बंधक बनाकर रखा। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने विधायक को लोगों के चंगुल से बचाया और उन्हें सही सलामत घर पहुंचाया।
दरअसल लोग अपने इलाके के सबसे अहम रास्ते के बीच में दीवार बनने से परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि आप विधायक राजेश गर्ग ने चुनाव के वक्त उनसे वादा किया था कि वो रास्ता खुलवाएंगे,लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में बुधवार को जब विधायक अपने अधिकारियों के साथ दौरे पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें जबरन कुर्सी पर बैठा दिया और कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, आपको जाने नहीं दिया जाएगा।
लोगों की नाराजगी देखर विधायक ने भी चुपचाप बैठना ही सही समझा। बाद में अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वो विधायक को छोड़ दे। वहीं राजेश गर्ग दलील देते रहे कि अगर उनकी सरकार होती तो वो लोगों की समस्या का समाधान जरुर कर लेते।












Click it and Unblock the Notifications