'आप' का तोहफा, केजरीवाल के आंदोलन में शामिल लोगों के माफ होंगे बिजली बिल

arvind kejriwal
नयी दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी आपके लिए तोहफा लाई है। तोहफा बिजली बिज में माफी का, लेकिन आपको ये तोहफा तभी मिल सकता है अगर आप अरविंद केजरीवाल के बिजली-पानी आंदोलन में शामिल हुए हो। कहने का मतलब है कि अगर आप बिजली के बिलों में अनियमितता के दौरान अरविंद केजरीवाल के आंदोलन में शामिल रहे हैं तो आपको इसका इनाम मिल सकता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने आंदोलन में शामिल रहे दिल्ली के लोगों को बिजली पर बड़ी राहत देने की योजना बना रहे है। दिल्ली की सरकार केजरीवाल के इस आंदोलन के दौरान बिल का भुगतान नहीं करने वालों के बिल माफ कर सकती है। बिल के साथ-साथ इस मामले में जिन उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली कंपनियों ने केस दर्ज कराए थे उनपर से मुकदमों को भी वापस लेने की तैयारी हो रही है। इस बारे में फैसला लेने के लिए केजरीवाल कैबिनेट की आज अहम बैठक होने जा रही है।

गौरतलब है कि अगर अरविंद केजरिवाल की सरकार अपने आंदोलनकारियों का बिजली बिल माफ करने का फैसला करती है तो सरकारी खजाने पर 13 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा। जबकि सरकार के इस कदम से दिल्‍ली के 23 हजार उपभोक्ताओं को फायदा भी होगा। गौरतलब है कि दिल्ली की बिजली कंपनियों बढ़े हुए बिजली बिल भेजे जाने के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने 2012 में शीला दीक्षित के खिलाफ आंदोलन किया था। उन्होंने लोगों से अपील की गई थी कि यदि उनके बिल गलत हों तो वे बिल चुकाना बंद कर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+