स्टिंग ऑपरेशन के खिलाफ 'आप' ने दर्ज कराया मानहानि का केस

अपने नेताओं के खिलाफ किए गए स्टिंग ऑपरेशन को लेकर आम आदमी पार्टी ने न्यूज पोर्टल मीडिया सरकार के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। पार्टी ने एक हिंदी न्यूज चैनल को भी मानहानि का नोटिस भेजा है साथ ही उन दो और न्यूज चैनल को नोटिस भेजने की तैयारी में है जिसने जोर शोर से स्टिंग की सीडी चलाई।
इस स्टिंग ऑपरेशन मामले में पार्टी नेता पत्रकारिता के उसूलों के उल्लंघन के आरोपों के साथ नेशनल ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया से भी मिलने की बात कर रहे है। गौरतलब है कि स्टिंग ऑपरेशन में आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं को अवैध तरीके से पैसे लेने की बात करते हुए दिखाया गया है। हालांकि वीडियो में काफी छेड़छाड़ किए जाने की बात कहते हुए पार्टी अपने नेताओं को क्लीन चिट दे चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications