सवालों में घिरी आप उम्मीदवार भावना गौड़, कट सकता है टिकट

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार भावना गौड़ विवादों में घिर गई हैं। भावना पर गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल आम आदमी पार्टी इस बात का दावा करती है कि वो किसी भी उम्मीदवार को टिकट देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करती है, लेकिन उनके इस दावों की हवा निकल गई है। भावना पर लगे आरोप के बाद पार्टी के उम्मीदवार चयन पर भी सवाल उठने लगे हैं।

bhawna gaur

आप उम्मीदवार भावना पर आरोप लगा है कि उन्होंने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे और आप के लिए भरे फॉर्म में अलग-अलग डिग्री दी है। आप के फॉर्म भावना की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वह बीए और बीएड कर चुकी हैं। लेकिन चुनाव आयोग के एक हलफनामे में उन्होंने खुद को 12वीं पास बताया था। इसके अलावा भावना गौड़ पर मकान के किराये में धोखाधड़ी और अवैध कब्जा करने का आरोप लगा है। 1999 में एक महिला ने भावना पर अपना घर कब्जाने का आरोप लगाया था।

भावना पर लगे आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट केबाद अगर आरोप सही पाएं गए तो भावना गौड़ का टिकट कटना पक्का है। आपको बता दें कि भावना को पालम से टिकट दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+