मर्यादा भूले 'आप', उपराज्यपाल को कहा कांग्रेस का एजेंट

पत्रकार से नेता बने आप प्रवक्ता आशुतोष ने उपराज्यपाल पर उंगली उठाते हुए कहा कि ले. गवर्नर और सॉलिसिटर जनरल के बीच जो बातचीत हुई है, वो गोपनीय होती है। ये कैसे लीक हुआ है? इसके पीछे राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल नजीब जंग कांग्रेस के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। आशुतोष ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल आप की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।
आशुतोष ने उपराज्यपाल से अपील करते हुए कहा कि वो कांग्रेस के एजेंट के रूप में काम करने बंद करें। उपराज्यपाल के साथ-साथ उन्होंने कांग्रेस-बीजेपी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और बीजेपी को डर है कि आप की सरकार जितने भी दिन रहेगी, बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के फंसने की गुंजाइश है। वहीं उपराज्यपाल पर आप के इस हमले पर कांग्रेस और बीजेपी ने हमला बोल दिया है। कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल ने कहा कि आप हर एक पर कीचड़ उछाल देती है। वहीं बीजेपी नेता वीके मल्होत्रा ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने शपथ खायी थी कि वो संविधान के मुताबिक काम करेगी। पर अब बहुत सारे काम संविधान के खिलाफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications