केजरीवाल को सता रहा है डर, कहा EVM पर रखें नजर
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद सबकी नजरें 10 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी है। आम आदमी पार्टी एग्जिट पोल्स को लेकर बेहद उत्साहित है। लगभग हर एग्जिट पोल में उनकी ही सरकार बनती दिख रही है, लेकिन आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को चिंता सता रही है।

जहां पार्टी नेताओं में एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर खुशी मना रहे हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईवीएम मशीन को लेकर परेशानी अभी भी बनी हुई है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए अपने सभी कार्यकर्ताओं को उन स्थानों पर नजर रखने को कहा है जहां ईवीएम मशीन को रखा गया है। वहीं पत्रकार से आम आदमी पार्टी के नेता बनें आशुतोष ने भी रीट्वीट करते हुए ईवीएम मशीन को लेकर सवाल उठाए हैं।
केजरीवाल ने कहा कि हमने अपने कार्यकर्त्ताओं को वहां तैनात किया है जहां ईवीएम को रखा गया है ताकि हर पल उस पर नजर बनाई जा सके। केजरीाल को डर है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। अब देकना वाला होगा कि 10 फरवरी को किसकी सरकार बनती है।












Click it and Unblock the Notifications