दिल्ली में चुनाव के लिए केजरीवाल ने निकाली रैली

भाजपा कभी कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ाती है तो कभी कांग्रेस के विधायक आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर संतुलन की सरकार बनाना चाहते हैं। ऐसे में दिल्ली विधानसभा भंग करने को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज आम आदमी पार्टी विशाल रैली निकाल रही है।
आम आदमी पार्टी एक रैली का आयोजन कर रही है। 'आप' की यह रैली जतंर-मतंर से शुरु हो रही है। रैली को पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलावा कई दूसरे नेता संबोधित करेंगे। पार्टी का कहना है कि रैली का मुख्य फोकस इस बात पर है कि बीजेपी चुनावों से दूर क्यों भाग रही है और दिल्ली के लोगों को अपनी पसंद की सरकार चुनने के अधिकार से वंचित क्यों किया जा रहा है?
लोकसभा चुनावों में बुरी तरह हारने के बाद कई लोग केजरीवाल की इस रैली को उनके शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देख रहे हैं। इस रैली को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इस रैली सं संबंधित पोस्टर शहर भर में लगाए गए थे। जिसे लेकर दिल्ली पुलिस ने आप के कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने बिना आदेश के पोस्टर लगाने के अपराध में 4 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। हलांकि बाद में सभी को जमानत मिल गई थी।












Click it and Unblock the Notifications