आम से खास हुए 'आप' के केजरीवाल, VIP गैलरी से देखा गणतंत्र दिवस परेड

वीआईपी कल्चर की खिलाफत करने वाले अरविंद केजरीवाल 26 जनवरी को रिपब्लिक डे परेड देखने के लिए वीआईपी एनक्लोजर में बैठे नजर आए। कैबिनेट मंत्रियों की पीछे वाली लाइन में बैठे अरविंद केजरीवाल के साथ उनके कानून मंत्री सोमनाथ भारती भी नजर आए। हलांकि कुछ दिनों पहले ही अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वो आम लोगों के साथ बैठकर परेड देखेंगे। लेकिन अपनी बातों से मुकरते हुए केजरीवाल भारी सुरक्षा घेरे में इंडिया गेट पहुंचे और वीआईपी इनक्लोजर में ही बैठकर परेड देखा।
केजरीवाल के इस वीआईपी स्टंट पर विपक्षियों ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही इस बात को लेकर केजरीवाल की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं। जहां बीजेपी-कांग्रेस मजे लूट रही हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए है। केजरीवाल पर हमला करते हुए कांग्रेस ने कहा कि केजरीवाल न तो पहले आम आदमी थे और न ही आज हैं। गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान साफ देखा गया कि केजरीवाल के आसपास बड़े-बड़े नेता हैं और उनके साथ भारी सुरक्षाकर्मी भी बैठे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications