AAP की महिला ब्रिगेड की भी जयजयकार, पत्नी को लाकर केजरीवाल ने खोले जीत के राज

नयी दिल्ली। आधी आबादी की सुरक्षा और उनके अधिकारों का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी ने भले चुनाव में टिकट बांटते वक्त उनपर विश्वास नहीं किया हो, लेकिन इन महिला उम्मीदवारों ने चुनाव में भारी जीत हासिल कर बता दिया कि वो भी खुद को साबित करने का पूरा दमखम रखती हैं। आम आदमी पार्टी ने सिर्फ 5 महिलाओं को मैदान में उतारा था और सभी उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है।

पांचों महिला उम्मीदवार की विजय

पांचों महिला उम्मीदवार की विजय

कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई अलका लांबा को पार्टी ने चांदनी चौक सीट ने टिकट दिया और लांबा ने चांदनी चौक सीट से भारी जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा की सुमन गुप्ता को हराया।

महिलाओं ने किया कमाल

महिलाओं ने किया कमाल

आम आदमी पार्टी की पालगम विधानसभा सीट से भावना गौड़ ने भी जीत हासिल की। भावना ने भाजपा के धर्म देव सोलंकी को 30849 वोटों से हराया।

आधी आबादी की पूरी जीत

आधी आबादी की पूरी जीत

आम आदमी पार्टी ने शालीमार बाग से बंदवा कुमारी को टिकट दी थी। बंदना कुमारी बीजेपी रेखा गुप्ता 10978 वोटों से हराकर भारी जीत हासिल की।

आधी आबादी की पूरी जीत

आधी आबादी की पूरी जीत

आप की राखी बिरला को मंगोलपुरी से विजय हासिल हुई है। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल की थी. इस बार उन्ग्रेहोंने कांग्रेस के राज कुमार चौहान को 22699 वोट से हराया।

आप में महिलाओं का हल्ला बोल

आप में महिलाओं का हल्ला बोल

आम आदमी पार्टी ने आरके पुरम सीट से प्रमिला टोकस को टिकट दिया था। प्रमिला ने भाजपा के अनिल कुमार शर्मा को 19068 वोटों से हराकर भारी जीत हासिल की।

जीत पर जश्न

जीत पर जश्न

आम आदमी पार्टी की रोहतास नगर से उम्मीदवार सरिता सिंह ने बीजेपी जितेन्द्र महाजन को 7874 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

गुल पनाग

गुल पनाग

अभिनेत्री और आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता गुल पनाग ने दिल्ली में चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन दिल्ली की जीत में उनकी खास अहमियत रही। गुल पनाग ने दिल्ली में आमप के लिए लगातार चुनाव प्रचार किए।

पति के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलीं

पति के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलीं

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल हमेशा से अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलीं। केजरीवाल ने भी चुनावी नतीजों के बाद कहा कि उनकी पत्नी सुनीता के बिना ये जीत संभव नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+